भविष्य में शेयर बाजार से जुड़ी यह बड़ी कंपनिया करेगी निवेशकों को मालामाल, कीमतों में आ सकती है इतनी तेजी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही शानदार कंपनियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप भी शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इन बड़ी कंपनियों में पीएनसी इन्फोटेक, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर आदि कई बड़ी कंपनियां शामिल है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं कंपनियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

share

निवेशक होंगे मालामाल

ब्रोकरेज का मानना है कि सरकारी केपेक्स, NHAI की योजनाओं और इंफ्रा सेक्टर में सुधार से इन कंपनियों के बिजनेस में आने वाले समय में तेजी देखने को मिलने वाली है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले. आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर के लिए रेट 62 रुपए निर्धारित किया गया है.

इस कंपनी के शेयर्स का करंट प्राइस 45 रुपए के आसपास है, ऐसे में इसकी कीमतों में 38% तक की तेजी की उम्मीद दिखाई दे रही है. पिछले 1 साल में इस कंपनी के शेयर्स ने अपने निवेशको को कोई भी रिटर्न नहीं दिया, अर्थात उनके हाथ निराशा ही लगी है.

यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना, चांदी भी हाई से नीचे; जानिए 19 अप्रैल 2026 के रेट

इन्वेस्टर दे रहे निवेश की सलाह

पिछले 12 महीने में इस शेयर की कीमत करीब 31% तक गिरी है. साल 2025 में अब तक में इस शेयर की कीमतों में 25% तक की गिरावट देखने को मिली है. जून महीने की तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद निवेशकों की तरफ से पीएनसी इंफ्राटेक के शेयर्स को खरीदने की सलाह भी दोहराई गई है. इसका टारगेट प्राइस 395 रुपए से 398 हो गया है, इसमें मामूली सी ही तेजी देखने को मिली है. जब भी आप किसी भी कंपनी के शेयर्स में निवेश करें, तो एक बार उसके बारे में अच्छे से जानकारी अवश्य हासिल कर लें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.