Indo Farm Equipment IPO GMP: इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ आज से ओपन, यहाँ चेक करें जीएमपी

बिजनेस डेस्क, Indo Farm Equipment IPO GMP | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों का काफी चर्चाओं में बना हुआ है. हम इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं, निवेशको में इसे खरीदने की होड लगी हुई है. आप भी इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

Share Market 2

आज से ओपन हुआ इस बड़ी कंपनी का आईपीओ

रिटेल कैटेगरी में इस कंपनी के आईपीओ को निवेशको का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. यह केटेगरी अब तक 7.7 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है, जबकि NII कैटेगरी में 6.64 गुना सब्सक्रिप्शन अब तक मिला है. Indo Farm Equipment आईपीओ का प्राइस बैंड 204 से 215 रुपए प्रति शेयर बताया जा रहा है. एक एप्लीकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 69 शेयरो का बताया जा रहा है यानी कि आपको कम से कम 14835 रुपए निवेश करने होंगे.

निवेश करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

बाजार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडो फ्रेम इक्विपमेंट आईपीओ जीएमपी 80 रुपए पर है, जो इसके बेस प्राइस की तुलना में 37% अधिक है. ऐसे में इस इश्यू का उच्चतम जीएमपी 85 रुपए तक रहा है, 26 दिसंबर को जीएमपी 85 रुपए था, जो बाद में घटकर 80 रुपए हो गया. तब से यह स्थिर बना हुआ है.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

इस कंपनी का आईपीओ 31 दिसंबर आज से ओपन हुआ है, जो 2 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा. शेयरों की अलॉटमेंट 3 जनवरी तक की जा सकती है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा रहता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.