निवेशकों की लगी लॉटरी! यह कंपनी दे रही बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहीे है तो अब बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो जल्द ही अपने शेयर्स का बंटवारा करने जा रही है. हम Anlon हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं, इस कंपनी की तरफ से बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाएंगे.

share

निवेशकों की लगी लॉटरी

जब से कंपनी की तरफ से बोनस शेयर का ऐलान किया गया है, तभी से ही निवेशको का ध्यान इस कंपनी की ओर है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 4.29% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिसके बाद कीमत 116 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी. कंपनी की तरफ से स्टॉक मार्केट को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर्स को पांच टुकड़ों में बांटने जा रही है जिसके बाद प्रति शेयर फेस वैल्यू घटकर 2 रुपए हो जाएगी. इसी के साथ कंपनी की तरफ से बोनस शेयर का भी ऐलान किया गया है.

मिलेगा बोनस शेयर का बड़ा तोहफा

कंपनी 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक बोनस शेयर निवेशको को देगी, हालांकि अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है. जल्द ही, कंपनी की तरफ से इसकी रिकॉर्ड डेट के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी.

इस साल अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 21% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 26 परसेंट से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया है. अब तक 52 वीक का हाई प्राइस 172 रुपए के आसपास और लो प्राइस 86 के आसपास रहा है.

क्या काम करती है कंपनी?

इस कंपनी का मार्केट कैप 620 करोड रुपए का बताया जा रहा है. अगर आपको नहीं पता कि यह कंपनी क्या काम करती है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक फार्मा कंपनी है.

कंपनी की मौजूदगी वेनेजुएला, यूएसए, साउथ कोरिया,  मेक्सिको श्रीलंका, रूस आदि कई देशों में है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. सितंबर तिमाही के शेयर होल्डिंग डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.68% रही है, वहीं बाकी का हिस्सा पब्लिक के पास है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.