बिजनस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने अपने निवेशको को छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है. हम एक छोटी कंपनी कोठारी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन (Kothari Industrial Corporation Ltd) के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस कंपनी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, जिसके बाद आप काफी आसानी से यह डिसाइड कर पाएंगे कि आपको इसमें इन्वेस्ट करना चाहिए या नहीं.
इस कंपनी ने किया अपने निवेशको को मालामाल
पिछले 11 महीनों की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 8300 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है यानी कि इस कंपनी ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. कोठारी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयर इस अवधि में 2 रूपये से बढ़कर 159 रुपए के आंकड़े को पार कर गए हैं. होली के मौके पर कंपनी के शेयर्स की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया.
1 लाख रूपये बने 84 लाख
2 अप्रैल 2024 को कंपनी के शेयर्स की कीमत 2 रूपये से भी कम थी और 13 मार्च 2025 को कंपनी के शेयर्स की कीमतें 159.25 रूपये पर बंद हुई यानी कि पिछले 11 महीनों के दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 8325 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला. अगर किसी व्यक्ति ने उसे समय इस कंपनी में 1 लाख भी इन्वेस्ट किया होता, तो 11 महीने में ही उसकी वैल्यू 84 लाख से ज्यादा हो जाती. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले ले, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
तीन महीनों में 120 परसेंट तक का उछाल
कोठारी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयर पिछले 6 महीने में 602 परसेंट से ज्यादा चढ़ गई है. स्मॉल कैप कंपनी के शेयर 16 सितंबर 2024 को 22.68 रुपए पर बंद हुए थे, वहीं पर कंपनी के शेयर्स की कीमतें करीब 160 रुपए के आसपास थी. इन 3 महीनों में ही कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 120% तक का उछाल देखने को मिला है, इस साल अब तक कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 88% तक का उछाल देखने को मिला है.
