शेयर बाजार की इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, पिछले 1 महीने में ताबड़तोड़ रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देंगे जिसके आगे कई बड़ी कंपनियो के शेयर्स पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं. हम तेजस नेटवर्क के बारे में बातचीत कर रहे हैं, इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आई तेजी ने सभी को ही हैरान कर दिया है. पिछले एक महीने में निवेशकों को 35% से ज्यादा का रिटर्न मिला है.

Share Market 2

कीमतों हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

जानकारी देते हुए बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका में मिले एक बड़े प्रोजेक्ट की वजह से लगातार इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. शुरूआती कारोबार में भी 9% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. ग्लोबल ब्रॉडबैंड ऑप्टिकल्स और वायरलेस नेटवर्क कंपनी तेजस नेटवर्क के शेयर्स की कीमतों में आज जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. कंपनी को दक्षिण एशिया में 4G नेटवर्क विस्तार परियोजनाओं को लेकर सिलेक्ट किया गया है.

शेयर बाजार में छाई कंपनी

तभी से ही शेयर बाजार में कंपनी छाई हुई है. कंपनी के शेयर्स की कीमतों की बात की जाए तो 9.08% बढ़कर 463 रुपए प्रति शेयर के आंकड़े को पार कर चुकी है. सुबह 9:36 तक यह 5% की बढ़त के साथ 445 के आसपास व्यापार कर रहा था. 27 जनवरी 2026 को कंपनी के शेयर्स की कीमतें 294 के आसपास थी. पिछले 1 सप्ताह में स्टॉक की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है.

सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी की तरफ से दक्षिण एशिया में एक मोबाइल नेटवर्क के लिए अपने अत्याधुनिक 4G रेडियो एक्सेस नेटवर्क समाधान उपलब्ध करवाने का नया ऑर्डर मिला है. इसी के बाद से लगातार शेयर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है ऐसे में आपको काफी सोच समझ कर ही निवेश करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.