आज से ओपन हुआ इस बड़ी प्राइवेट कंपनी का IPO, अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान भी हैं इन्वेस्टर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में किसी IPO में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आप भी इस बड़ी कंपनी के आईपीओ में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. आज 30 जुलाई को श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी का आईपीओ लॉन्च होने जा रहा है.इसके बाद इसका अलॉटमेंट प्रोसेस 4 अगस्त को किया जाएगा और 5 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट का प्रोसेस शुरू हो सकता है.

IPO

कंपनी की ओर से आईपीओ बंद होने के बाद इसके शेयरों की Share Market में लिस्टिंग के लिए 6 अगस्त को फाइनल किया जा सकता है.

निवेशको को मिली बड़ी सौगात

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई बॉलीवुड स्टार को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं. इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से लेकर रोशन परिवार का नाम भी शामिल है. 2024 में इस शेयर की कीमत 150 रूपये प्रति शेयर के आसपास थी . शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट की तरफ से 10. 1 करोड़ के निवेश पर 675000 शेयर खरीदे गए हैं.

इसी प्रकार अमिताभ बच्चन ने प्राइवेट प्लेसमेंट के दौरान 10 करोड रुपए में 6 लाख 66670 शेयर खरीदे हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

यह भी पढ़े -  सोने और चांदी ने बढ़ाई ग्राहकों की चिंता, अचानक कीमतों में आई इतनी तेजी

इन्वेस्टर्स में शामिल हैं कई बॉलीवुड स्टार

अगर आप भी किसी ऐसी ही कंपनी की तलाश कर रहे थे, जिसमें निवेश करके आप शानदार रिटर्न हासिल कर सके तो आप इस कंपनी के शेयर परचेज कर सकते हैं. इस फंडिंग राउंड में एकता रवि कपूर, उनके भाई तुषार कपूर और उनके पिता जीतेंद्र जैसी अन्य उल्लेखनीय हस्तियों ने भी भाग लिया था. टाइगर श्रॉफ 50 लाख, जीतेंद्र रवि कपूर, तुषार कपूर, साजिद नाडियाडवाला और मनोज बाजपेयी जैसे अन्य फिल्म उद्योग के नामों ने 10 लाख से 1 करोड़ तक का निवेश किया है. आज से इस कंपनी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.