नई दिल्ली, Reliance Jio IPO | रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से अपनी टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफार्म का इनिशियल पब्लिक ऑफर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. खबरें सामने आ रही है कि इस संभावित आईपीओ के लिए कंपनी अभी 6 बैंकों के साथ कार्य कर रही है. आगे चलकर इस प्रक्रिया में कुछ और सलाहकार भी शामिल किया जा सकते हैं. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
जल्द आएगा रिलायंस का नया आईपीओ
सूत्रों की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज इस प्रभावित आईपीओ के लिए BofA सिक्योरिटीज, सिटी ग्रुप, गोल्डमैन सैक्स, जेएम फाइनेंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल आदि के साथ मिलकर कार्य भी कर रही है. यह सभी बैंक इस बड़े आईपीओ का स्ट्रक्चर और योजना बनाने में कंपनी की सहायता कर रहे हैं.
नियमों में किया गया यह बदलाव
जानकारी मिली है कि इस आईपीओ की प्रक्रिया अब काफी तेज हो गई है, इसकी एक प्रमुख वजह सरकार की तरफ से लिस्टिंग नियमों में बदलाव को भी माना जा रहा है. अब नए नियमों के तहत बड़ी कंपनियां लिस्टिंग के समय केवल 2.5% हिस्सेदारी बेचकर भी बाजार में एंट्री कर सकती है. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, ऐसे में आपको सोच समझ कर ही इन्वेस्ट करना चाहिए.
2026 की शुरुआत नहीं हुई ज्यादा अच्छी
भारत का आईपीओ मार्केट पिछले 2 साल में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब 2026 की शुरुआत कुछ धीमी हुई है. आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार इस तिमाही में अब तक आईपीओ के जरिए केवल 1.7 अरब डॉलर ही जुटाए गए है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा लगभग 2.3 डॉलर के आसपास था.
खबरें सामने आ रही है कि जियो प्लेटफार्म का संभावित वैल्यूएशन 170 अरब डालर तक हो सकता है. अगर कंपनी की तरफ से अपनी न्यूनतम हिस्सेदारी बेची जाती है, तो आईपीओ के जरिए लगभग 4.3 अरब डॉलर जुटाए जा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
