आज इतने बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, SMS से ऐसे तुरंत चेक करें रेट

नई दिल्ली, Petrol- Diesel Price Today | आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी की गई है. कई शहरों में कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, तो कई शहरों में कीमतें बढ़ गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हर सुबह की तरह आज भी तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. देश के कई हिस्सों में आपको कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिला है. मुंबई में पेट्रोल के दामों में हल्की सी गिरावट देखने को मिली है. नोएडा और बेंगलुरु जैसे शहरों में रेट थोड़े से बढ़ गए हैं.

Petrol Diesel

पेट्रोल और डीजल की नई कीमत

मुंबई में कल के मुकाबले आज पेट्रोल की कीमतों में चार पैसे की गिरावट देखने को मिली है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमत 94.77 रुपए पर स्थिर बनी हुई है अर्थात इसमें कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है. बिहार के मुजफ्फरपुर में आज पेट्रोल 51 पैसे महंगा हुआ है जबकि भागलपुर और गया में लोगों को थोड़ी राहत मिली है. आज हम आपको देश के अलग- अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानकारी देंगे.

पेट्रोल रेट टेबल

शहर का नाम पेट्रोल रेट (₹/लीटर) बदलाव
नई दिल्ली 94.77 0.00
मुंबई 103.50 -0.04
कोलकाता 105.41 0.00
चेन्नई 100.90 -0.33
बेंगलुरु 102.96 +0.04
गुड़ग्राम 95.65 0.00
नोएडा 94.90 +0.16
पटना 105.23 0.00
भागलपुर 106.02 -0.38
गया 106.28 -0.33
मुजफ्फरपुर 106.22 +0.51
रांची 97.86 -0.34
देवघर 97.68 +0.08
धनबाद 98.05 +0.18
जमशेदपुर 98.64 +0.84
भोपाल 106.52 +0.11
यह भी पढ़े -  अक्षय तृतीया से पहले अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम, यहां देखे आज की कीमतें

डीजल रेट टेबल

शहर का नाम डीजल रेट (₹/लीटर) बदलाव
नई दिल्ली 87.67 0.00
मुंबई 90.03 0.00
कोलकाता 92.02 0.00
चेन्नई 92.49 -0.32
बेंगलुरु 90.99 0.00
गुड़ग्राम 88.10 0.00
नोएडा 88.01 +0.20
पटना 91.49 0.00
भागलपुर 92.21 -0.36
गया 92.48 -0.30
मुजफ्फरपुर 92.39 +0.45
रांची 92.62 -0.34
देवघर 92.39 +0.10
धनबाद 92.80 +0.17
जमशेदपुर 93.38 +0.83
भोपाल 91.89 +0.09

इस प्रकार निर्धारित की जाती है कीमतें

फ्यूल के दाम में कई चीज तय करनी पड़ती है. सबसे पहले इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत देखी जाती है, इसके अलावा भारत डॉलर में तेल खरीदना है. इसी वजह से भी रुपए की मजबूती या कमजोरी का प्रभाव कीमतों पर सीधा-सीधा दिखाई देता है. आप एसएमएस के जरिए भी काफी आसानी से आपके शहर में पेट्रोल की क्या कीमत है इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

इसके लिए आपको अपने शहर का कोड टाइप करना है और आरएसपी लिखकर 9224992249 पर भेज देना है. यह नंबर इंडियन ऑयल कस्टमर केयर के लिए है. वही बीपीसीएल कस्टमर आरएसपी लिखे और 9223112222 पर मैसेज भेजें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.