बिजनेस डेस्क, Quadrant Future Tek IPO | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज हम आपको एक बेहतरीन कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आज से ही ओपन हुआ है. हम क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक के आईपीओ की बात कर रहे है. निवेशकों को इसमें दाव लगाने के लिए 9 जनवरी तक का समय दिया गया है.
आज ही करें निवेश
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक कंपनी की तरफ से पूरी तरह से फ्रेश इश्यू के आधार पर इस आईपीओ को ओपन किया गया है. कंपनी एक करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी, इस आईपीओ का कुल साइज 290 करोड रुपए का बताया जा रहा है. कंपनी के आईपीओ के शेयर का बेस प्राइस 275 रुपए से 290 रुपए के बीच होने वाला है. निवेशकों को कम- से- कम एक लॉट यानी कि 50 शेयर में निवेश करना होगा. ऐसे में उन्हें 14,500 रूपये की इन्वेस्टमेंट करनी होगी. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
मिलेगा 72% का प्रीमियम
आज कंपनी का आईपीओ 210 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. अगर यही हाल रहा, तो लिस्टिंग पर ही निवेशको को 72% तक का प्रीमियम मिल सकता है. एंकर निवेशकों की बात की जाए, तो इसके लिए कंपनी का आईपीओ 6 जनवरी को ओपन हुआ था. एंकर निवेशकों से कंपनी को 130 करोड रुपए जुटाए थे. कंपनी के आईपीओ का कम- से- कम 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रखा जाएगा. वहीं, रिटेल निवेशकों को अधिकतम 10% के हिस्से के आईपीओ ही मिलने वाले हैं.
