इस बड़ी कंपनी में जारी किए तिमाही नतीजे, निवेशकों में लगी शेयर खरीदने की होड़

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आफ इंडिया के की कीमत सोमवार के कारोबारी सत्र में 4.56% से बढ़कर 7941 रूपये हो गई है. भारत के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स ने 1 अगस्त को तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Share Market 2

जारी किए गए तिमाही नतीजे 

कंपनी का कुल मुनाफा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 83% बढ़कर 203 करोड रुपए को पार कर गया है. पिछले साल इसी अवधि में यह 111 करोड़ के आसपास था. कंपनी का कारोबारी राजस्व भी 60% बढ़कर 373 करोड़ के आसपास व्यापार कर रहा है. सोने- चांदी से जुड़े कारोबार की हिस्सेदारी बढ़कर 44% हो गई है, जो पिछले साल तकरीबन 23 परसेंट के आसपास थी. इस नई सफलता की वजह गोल्ड मिनी और गोल्ड टेन फ्यूचर को माना जा रहा है. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव भी देखने को मिल रहा है.

राजस्व में हुआ बंपर इजाफा 

एमसीएक्स की एमडी और सीईओ प्रवीणा राय ने कहा कि हमें इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बाजार की चुनौतियों के बीच मजबूती और रणनीतिक फॉक्स के साथ ही आगे बना है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप ऐसे ही किसी कंपनी के स्टॉक में निवेश कर सकते हैं. आप भी इसे जुड़कर अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. तिमाही नतीजे जारी करने के बाद से ही सभी निवेशक इस कंपनी की और अपना रुख कर रहे है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.