बिजनेस डेस्क, Share Market News | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने योग्य निवेशको को हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने वाली है. इसे निवेशक भी काफी कुछ दिखाई दे रहे हैं. हम नेस्ले इंडिया के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में काफी तेजी दिखाई दी.
कंपनी जल्द देगी निवेशकों को बोनस शेयर
नेस्ले इंडिया के शेयर की कीमत 2421.60 रुपए पर पहुंच गई हैं. इसी बीच कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों के लिए बोनस शेयर का भी ऐलान किया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया की कंपनी 1:1 में बोनस शेयर जारी करेगी. लिस्टिंग के बाद पहली बार कंपनी की तरफ से बोनस शेयर जारी किए जाएंगे.
अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी का एक शेयर है, तो आपको एक शेयर फ्री मिलने वाला है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है यानी कि निवेशको थोड़ा इंतजार करना होगा.
आज कीमतों में हुई 1 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि
बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए आज बोर्ड मीटिंग की जरूरी बैठक भी हुई, जिसमें नेस्ले इंडिया के शेयर बीएसई पर 2422 रुपए पर ओपन हुए. शेयर की कीमतों में 1 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बाजार के जानकारों से सलाह ले लेनी चाहिए. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, ऐसे में आपको काफी सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.
