शेयर बाजार में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के शेयर्स का दबदबा, 1 साल में 41 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अधिकतर निवेशकों को ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है, जो उन्हें शानदार रिटर्न दे सके. आज हम आपको इंटर ग्लोबल एवियशन लिमिटेड यानी कि इंडिगो एयरलाइंस के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन दिनों इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है.

Runvey Airport

शेयर बाजार में छाए इस कंपनी के शेयर

इंडिगो एयरलाइंस के शेयर्स आज भी तेजी के साथ उड़ान भर रहे हैं. आज कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. सुबह से NSE पर 5840 रुपए पर खुलने के बाद कंपनी के 5963 रुपये के ऑल टाइम हाइपर पहुंच गए हैं. अगर पिछले 5 दिनों की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 5% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. बाजार के कई बड़े- बड़े दिग्गज भी इस कंपनी के शेयर्स को बाय रेटिंग दे रहे हैं. शेयर का टारगेट प्राइस 7256 रुपये निर्धारित किया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी भारतीय एयरलाइंस की अधिकतर कंपनियां घाटे में चल रही है.

पिछले 1 साल में निवेशक हुए मालामाल

पिछले एक साल से इस कंपनी के शेयर काफी शानदार परफॉर्मेंस कर रहा है. इस अवधि में निवेशकों को 41% से ज्यादा का रिटर्न भी मिला है, इस साल अब तक तकरीबन 30% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में इंडिगो कंपनी का अवेलेबल सीट किलोमीटर ग्रोथ 13 परसेंट से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. अगर 1 साल पहले अपने भी इस कंपनी में निवेश किया होता, तो अभी तक आपको 41% से ज्यादा का रिटर्न मिल चुका होता.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.