नई दिल्ली, Today Gold Price | कल की तरह आज भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. आज 4 जून बुधवार को सोने की कीमतों में 300 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार गोल्ड की कीमतों में इजाफा हो रहा है.
आज कीमतों में फिर से इजाफा
4 जून को सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली. इसके बाद, दिल्ली में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,150 और 99,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई. इसके अलावा, मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह 90900 रुपये पर बनी हुई है. भारत में सोने कीमते बढ़ने की कई वजह रही है. दुनिया में राजनीतिक और व्यापार से जुड़ा तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अब हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करना ही पसंद कर रहे हैं. साथ ही, डॉलर की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है, ऐसे में गोल्ड की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है, इसी वजह से कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है.
चांदी की कीमतों में आया बंपर उछाल
सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी कल की तुलना में आज बड़ी तेजी देखने को मिली है. आज 1 किग्रा चांदी की कीमत में 1900 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिली है. इसके बाद, 1 किग्रा चांदी की कीमत 1 लाख 2000 रुपये प्रति किलो ग्राम तक पहुंच गई है. 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है. यह गोल्ड 24 कैरेट की तुलना में थोड़ा मजबूत होता है, इसीलिए ज्वेलरी में इसका इस्तेमाल किया जाता है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. शादी विवाह में सोना खरीदने की विशेष परंपरा रही है, इसी वजह से शादी विवाह के सीजन में सोने की मांग भी बढ़ जाती है. 24 कैरेट to गोल्ड सबसे शुद्ध होता है.
