चांदी के आगे फीकी पड़ी सोने की चमक, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम; देखें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो वह अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई है. चांदी का भाव बिना जीएसटी के 2 लाख 46044 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.

Gold Silver Jwellery

जीएसटी के साथ कीमत 2 लाख 53 हजार से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों से इतना उतार- चढ़ाव क्यों देखने को मिल रहा है इस बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो जीएसटी के साथ कीमते 1 लाख 40 हजार 713 रुपए प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रही है. बिना जीएसटी के सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार के आसपास ही है. सोने की कीमत ऑल टाइम हाई से थोड़ा कम पर व्यापार कर रही है. 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी. वहीं, चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज भी चांदी की कीमतें उच्चतम रिकॉर्ड पर व्यापार कर रही है.

आज के सोने के दाम

आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसकी कीमत 1 लाख 25 हजार के आसपास बनी हुई है. जीएसटी के साथ कीमतें 1 लाख 28 हजार से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी आज 34 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत एक लाख 2461 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. 14 कैरेट गोल्ड का रेट 26 रुपये तक गिरा है.

सोने और चांदी में अगर आप भी निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी बाजार में काफी बूम की सिचुएशन देखने को मिल रही है अर्थात कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. आपको हमेशा हॉलमार्क का ही गोल्ड खरीदना चाहिए, इसे भारत सरकार की तरफ से मान्यता दी गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.