सोने से ज्यादा बढ़ी चांदी की चमक, रिकॉर्ड पर पहुंची चांदी की कीमतें; फटाफट देखें आज का भाव

नई दिल्ली, Today Gold Price | अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह को दरकिनार कर दिया है और इकोनामिक की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में किसी प्रकार के बदलाव न करने का बड़ा फैसला लिया गया है. इसी फैसले की वजह से आज भी बाजारों में गोल्ड की चमक में इजाफा देखने को मिला है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

gold price news

देखिए देश के प्रमुख शहरों में सोने की नई कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 150 रुपये तक का इजाफा दर्ज किया गया है. पिछले दो दिन की बात की जाए तो कीमतों में 710 रुपए तक की वृद्धि हुई है. इसके विपरीत, 22 कैरेट गोल्ड के कीमतों कमी दर्ज की गई है. वही, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो चांदी की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है.

आज तीसरा दिन है जब चांदी की कीमतों में 1100 रुपये तक का उछाल देखने को मिला है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 92800 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. वही, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख रूपये से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. कोलकाता- चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92650 रुपए के आसपास ही व्यापार कर रही है.

चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड

1 किग्रा चांदी की कीमतों की बात की जाए तो इसमें पिछले काफी समय से वृद्धि दर्ज की जा रही है. 1 किग्रा चांदी की कीमत 1लाख 12000 के आसपास व्यापार कर रही है. वही महानगरों की बात की जाए तो मुंबई और कोलकाता में कीमतें इसी के समान है. इसके विपरीत, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 122000 से ज्यादा है.

भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. 24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है. इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में 25 से 30 हजार तक की वृद्धि देखने को मिल चुकी है. गोल्ड की कीमतों में वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय बाजार -व्यापार- युद्ध की स्थिति आदि कई कारकों से हो रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.