ओपन होते ही Stallion India Fluorochemicals के IPO को मिला शानदार रिस्पांस, 85 फीसदी तक हुआ सब्सक्राइब

बिजनेस डेस्क, Stallion India Fluorochemicals | आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने ओपन होते ही अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है. आज 16 जनवरी Stallion India Fluorochemicals का आईपीओ ओपन हुआ है, खुलने के कुछ घंटे में ही यह इश्यू पूरी तरह से भर गया है. आज हम आपको इस कंपनी के आईपीओ के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 2

ओपन होते ही मिला निवेशकों का शानदार रिस्पांस

BSE के आंकड़ों के अनुसार, Stallion India Fluorochemicals का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही 85% तक सब्सक्राइब हो चुका है. रिटेल निवेशको के हिस्से को भी 1.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. अगर गैर- संस्थागत निवेशकों के हिस्से की बात की जाए, तो वह अब तक 82% तक सब्सक्राइब हो चुका है. योग्य संस्थागत खरीदारों का हिस्सा भी अब तक पूरी तरह बुक नहीं हुआ है.

ग्रे- मार्केट पर 48 रुपए के प्रीमियर पर मौजूद

आईपीओ का प्राइज बॉन्ड 85 रुपए से लेकर 90 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया था. कंपनी के शेयर्स ग्रे मार्केट पर प्रीमियम यानी की 48 रुपए के जीएमपी पर उपलब्ध है. इसका मतलब यह हुआ कि कंपनी का एक शेयर 138 रुपए के आसपास लिस्टिंग हो सकता है, पहले ही दिन निवेशको तकरीबन 54% तक का मुनाफा मिल सकता है. इस कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग 23 जनवरी को हो सकती है.

यह भी पढ़े -  शेयर मार्केट में इस डिफेंस स्टॉक ने मचाया तहलका, निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न

20 जनवरी तक कर सकते हैं निवेश

आईपीओ में 1.78 करोड रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. आईपीओ का साइज 200 करोड रुपए के आसपास बताई जा रहा है, निवेशकों को निवेश के लिए 20 जनवरी तक का समय दिया गया है. वही, एंकर निवेशकों के लिए इसे एक दिन पहले यानी की 15 तारीख को ही ओपन कर दिया गया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.