बिजनेस डेस्क | गोल्ड को हमेशा से ही इन्वेस्टर की पहली पसंद माना जाता है, इसमें निवेश करना काफी सुरक्षित और शानदार रिटर्न देने वाला भी होता है. इसके अलावा अगर आपको जोखिम उठाना पसंद है तो आप मजबूत फंडामेंटल वाले कंपनियों के शेयर्स में इन्वेस्ट करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. आज हम आपको गोल्ड और शेयर्स के रिटर्न के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके बाद आप काफी आसानी से डिसाइड कर पाएंगे कि आपको किसमें इन्वेस्ट करना चाहिए, कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

गोल्ड या शेयर बाजार कहां निवेश करना बेहतर
हमने गोल्ड और ज्वैलरी बिजनेस से जुड़ी टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में एक 1 लाख रुपये निवेश के आधार पर यह कैलकुलेशन की है और निवेश की अवधि 16 साल रखी गई है. अगर किसी भी इन्वेस्टर्स ने साल 2010 में टाइटंस के शेयर्स में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किया होते, तो उसे कंपनी के 48 शेयर मिलते.
कंपनी ने जून 2011 में अपने शारेधारकों को 1: 1 में बोनस शेयर भी दिए थे. बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जोड़े तो शेयरो की कुल संख्या 960 के करीब पहुंच जाती है.10 अप्रैल 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में टाइटन के शेयर्स की कीमत 4505 रुपए प्रति शेयर है. इस हिसाब से देखी जाए तो 960 शेयरों की वैल्यू 44.86 लाख रुपए के आसपास है यानी की 16 सालों में एक लाख रुपये 44.86 लाख रुपए में कन्वर्ट हो गए.
16 सालों में शानदार रिटर्न
पिछले कुछ समय से गोल्ड ने भी अपने निवेशको को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है. अप्रैल 2010 में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 18500 प्रति 10 ग्राम के आसपास थी. अगर इस समय किसी इन्वेस्टर ने 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किए होते, तो उसे करीब 55 ग्राम गोल्ड मिला होता. 10 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट गोल्ड 151620 प्रति 10 ग्राम पर था. इस हिसाब से देखा जाए तो 55 ग्राम गोल्ड की वैल्यू 8.19 लाख रुपए है. इस हिसाब से देखा जाए तो टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन ने अपने निवेशकों को गोल्ड की तुलना में शानदार रिटर्न दिया है.
जहां 16 सालों में टाइटन के एक लाख रुपये बढ़कर 44 लाख में कन्वर्ट हो गए, वहीं एक लाख के गोल्ड की वैल्यू मौजूदा समय में 8 लाख के आसपास ही हुई है. अगर आपको भी जोखिम पसंद है, तो आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं ऐसा करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलेगा.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.