Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में आई हल्की नरमी, हर दिन बन रहा नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, Gold Rate Today | इन दिनों गोल्ड की कीमत आसमान छू रही है, इस बीच आज सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. बता दे कि 12 फरवरी को 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 388 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है, इसके बाद कीमत 85093 रुपए पर ओपन हुई.

gold1

हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही गोल्ड की कीमत

गोल्ड की कीमत हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी 951 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. चांदी की कीमत 9400 से ओपन हुई. 23 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 84792 रुपए के आसपास है. वही, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव 77945 रुपए के आसपास दिखाई दे रहा है. 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 63820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई.

आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतें और भी नया रिकॉर्ड बना सकती है. ऐसे में अगर आप भी निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है,  तो आप गोल्ड की कीमतों में निवेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी लेकिन टला नहीं खतरा, PM 2.5 घटकर पहुंचा 97 माइक्रोग्राम

कल ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया था गोल्ड

4 फरवरी 2025 को सोने की कीमतों ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया था, इस दौरान गोल्ड की कीमत 83010 के आंकड़े को पार कर गई थी. वही 5 फरवरी को इससे नया रिकॉर्ड गोल्ड की कीमतों ने बनाया और कीमते 84657 रुपए पर पहुंच गई. पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमत एक नया ही इतिहास बना रही है, कल गोल्ड की कीमत 85903 रूपये के आसपास व्यापार कर रही थी जो ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड है.

देखना होगा कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की जाती है या फिर हर दिन कीमती ऐसे ही नए रिकॉर्ड बनती है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए हैं, इसमें जीएसटी नहीं लगा हुआ है.  हो सकता है कि आपके शहर में कीमतों में हजार से 2000 का अंतर देखने को मिल जाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.