नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज 24 मई को सोने की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी, परंतु आज कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 98000 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90000 से नीचे है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की नई कीमतों के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
आज सोने की कीमतों में आई गिरावट
देश की राजधानी दिल्ली के अलावा भी अन्य कई शहरों में सोने की कीमतों में कमी देखी गई है. वहीं, दूसरी ओर चांदी की बात की जाए तो चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 89540 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. वर्तमान में मुंबई- चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 89390 रुपए दर्ज की गई है.
इसके विपरीत, अगर 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 97520 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में 3000 से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. अप्रैल के महीने में सोने की कीमत हाई लेवल पर पहुंच गई थी. उसके बाद से कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की गई, परंतु अब एक बार फिर से गोल्ड की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है.
गोल्ड खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद 1 किलोग्राम चांदी खरीदने के लिए आपको 99900 रुपये खर्च करने होंगे. जब भी आप गोल्ड खरीदे, तो आप उसकी शुद्धता के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले. आपको हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी गोल्ड की नई कीमतों के बारे में हर दिन जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पर से जुड़ सकते हैं.
