नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज मंगलवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है. देश के कई हिस्सों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

हरे निशान पर ओपन हुआ सोना
मंगलवार 3 जून को सोना हरे निशान पर ओपन हुआ है. दिल्ली में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 600 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिली है. आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 99,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रही है. वही, मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,800 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 99,060 के आसपास बनी हुई है.
सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. इसका प्रमुख कारण बढ़ते राजनीतिक और व्यापारिक तनाव को माना जा रहा था. ऐसे में अब हालात ऐसे बनते जा रहे है कि लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड में निवेश करना ही पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा, डॉलर की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. सोने की मांग बढ़ गई है, इस वजह से इसकी कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है.
चांदी की कीमतों में भी आया उछाल
आज चांदी की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर व्यापार कर रही है. 1 किलोग्राम चांदी के लिए आपको 1 लाख 100 रुपये खर्च करने होंगे. सोना केवल एक धातु नहीं है, भारत में इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. शादी- विवाह के मौके पर सोना खरीदना काफी अच्छा माना जाता है. इन दिनों सोने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके जरिए आप शानदार रिटर्न हासिल कर सके, तो आप गोल्ड में निवेश कर सकते हैं.