नई दिल्ली, Gold Price Today | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. सोने की कीमतों में लगातार तीसरे चौथे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज 26 जून को 10 ग्राम सोने की कीमतों में कल की तुलना में 350 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 करात और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Gold की नई कीमतें
बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का भाव 98,900 रुपये के आसपास है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,800 रूपये के आसपास व्यापार कर रही है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किग्रा चांदी की कीमत 1 लाख 8000 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है. देश में चांदी की कीमतों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. कल की तुलना में आज सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई है.
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,850 रुपए प्रति 10 ग्राम वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 99 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है.
इस वजह से बदलती है कीमत
भारत में सोना और चांदी केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इन्हें परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. शादी व विवाह के मौके पर हमेशा से ही सोना और चांदी खरीदने की परंपरा रही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, परंतु 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है.
भारत में सोने की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. यह कई चीजों पर निर्भर करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव, डॉलर की कीमत में बदलाव, सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स आदि शामिल है. शादी, विवाह, दिवाली और धनतेरस जैसे मौके पर सोने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलता है. इनकी मांग काफी बढ़ जाती है.