नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है. इन दिनों सोने की कीमतों में कमी का दौर चल रहा है. सावन के महीने में लगातार सोने की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है. देश के बड़े बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 99400 रुपये, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 22000 के आसपास है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर
अगर आप भी सोने की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो मौजूदा समय आपके लिए एकदम बढ़िया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती और मुनाफा वसूली को माना जा रहा था.
आज भी सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर निवेशको की नजर महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रा समिति आंकड़ों पर भी टिकी हुई है. जिस वजह से बाजार में अनिश्चिता बनी हुई है.
इस वजह से हो रही कीमतों में गिरावट
देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 91150 रुपए के आसपास बनी हुई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी पिछले कुछ समय से थोड़ी कमी दर्ज की जा रही है. जहां चांदी 115000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी अब चांदी की कीमतों में हजार रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है.
अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने के लिए किसी बेहतरीन मौके की तलाश में थे, तो अब आप ऐसा कर सकते हैं. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, इसे सदियों से ही परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है.
