निवेशकों के लिए काफी खास रहेगा यह सप्ताह, एक साथ खुलेंगे इतने सारे IPO

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको ऐसी कुछ कंपनियों के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इसी सप्ताह ओपन होने जा रही है. इन कंपनियों में 2 मेंन बोर्ड सेगमेंट के आईपीओ होने वाले हैं वही केवल एक आईपीओ भी एसएमई सेगमेंट का होगा. चलिए इन कंपनी के आईपीओ के बारे में आपको डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाते है.

IPO

इस सप्ताह ओपन होंगे बड़ी कंपनियों के IPO

इस लिस्ट में पहला नंबर राजपूताना स्टेनलेस आईपीओ का आता है इस आईपीओ का साइज 254 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है. कंपनी की तरफ से 1.47 करोड़ के फ्रेश शेयर्स और 63 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. इस कंपनी का आईपीओ कल यानी की 9 मार्च को ओपन होने जा रहा है. निवेशकों को कुल 2 दिन का समय मिलेगा. प्राइस बैंड 116 रुपए से लेकर 122 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है.

कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया की 110 शेयर्स का एक लॉट बनाया गया है. इसी वजह से रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम 13420 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे आप 11 मार्च तक ही इस कंपनी के आईपीओ में निवेश कर सकते हैं.

Innovision आईपीओ के बारे में बातचीत की जाए तो इस आईपीओ का साइज 332 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है. 10 मार्च को इस कंपनी का आईपीओ ओपन होगा. 12 मार्च तक का इन्वेस्टर्स को समय दिया जाएगा. कंपनी की तरफ से 47 लाख के नए शेयर्स और 12 लाख ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. प्राइज बॉन्ड 521 से 548 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है, अगर आप इस कंपनी में निवेश करते हैं तो आपको कम से कम 14796 इन्वेस्ट करने होंगे क्योंकि कंपनी की तरफ से 27 शेयर्स का एक लॉट बनाया गया.

जरूरी नियम और शर्ते

Apsis Aerocom आईपीओ के बारे में बातचीत की जाए तो इस कंपनी का आईपीओ 11 मार्च को ओपन होने जा रहा है. निवेशको को 13 मार्च तक का समय दिया जाएगा. कंपनी की तरफ से प्राइस बैंड 104 से 110 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. अगर आप इस कंपनी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कम से कम 264000 इन्वेस्ट करने होंगे क्योंकि आपको दो लॉट में निवेश करना होगा. एक लॉट में 1200 शेयर्स को शामिल किया गया है. इस कंपनी का साइज 35.77 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है.

कंपनी की तरफ से 33 लाख फ्रेश शेयर्स जारी किए जाएंगे. अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है क्योंकि इन सभी कंपनियों के आईपीओ इसी सप्ताह ओपन होंगे आप इनमें इन्वेस्ट करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. एक बार सभी नियम और शर्तों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर ले.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.