बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में किसी कंपनी के IPO में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है, जिसके आईपीओ में 34% से ज्यादा का प्रीमियम देखने को मिला है. हम श्री रेफ्रिजरेटर लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज इस कंपनी के शेयर्स की शुरुआत काफी अच्छी रही है. शुक्रवार को 35% से ज्यादा के प्रीमियर के साथ यह 169.85 रुपए पर बाजार में लिस्टेड हुए हैं.
बाजार में छाए इस कंपनी के IPO
लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है और कीमत 177 रुपए को पार कर गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी का आईपीओ 25 जुलाई को ओपन हुआ था और यह 29 जुलाई तक ओपन रहने रहा.
श्री रेफ्रिजरेटर के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 117.33 करोड रुपए का बताया जा रहा है, जब भी आप किसी कंपनी में निवेश करें, तो एक बार उसके बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर लीजिए. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट महाराष्ट्र के कराड में है.
कीमतों में आया जबरदस्त उछाल
31 मई 2025 तक के डाटा के अनुसार कंपनी में 125 परमानेंट और 165 कांट्रेक्चुअल एम्पलाइज थे. इस कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों को कम से कम 2000 शेयर में निवेश करना होगा, यानी कि आपको 2 लॉट के लिए कम से कम ढाई लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 56.6% थी, जो अब 44% ही रह गई है. आप भी इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इस कंपनी के आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर्स का कोटा 195.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
