इस आइसक्रीम कंपनी ने शेयर बाजार में किया 5 सालों में निवेशकों को मालामाल, 400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. ठंड के बाद अब गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में फिर से निवेशकों की नजर आइसक्रीम के बिजनेस या कंपनियों पर टिकी हुई है. आज हम आपको एक ऐसी ही आइसक्रीम कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले है.

share

पिछले 5 सालों में इन्वेस्टर हुए मालामाल

हम वाडीलाल के बारे में बातचीत कर रहे हैं, जो आइसक्रीम और फ्रोजन फ्रूट सेक्टर का एक जाना माना नाम है. यह कंपनी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है इसका नाम ही काफी है. शेयर बाजार में भी लंबी अवधि के निवेशकों को इस कंपनी ने शानदार रिटर्न दिया है. यह कंपनी 100 साल से ज्यादा पुरानी है, अगर पिछले 1 साल की बात की जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों ने 3996 का निचलस्तर और 7398 रुपए का उच्चतम कर भी अपने नाम किया है. मौजूदा समय में कंपनी का कुल बाजार पंजीकरण लगभग 3257 करोड रुपए के आसपास बताई जा रहा है.

कब हुई थी कंपनी की शुरुआत

पिछले 1 साल में स्टॉक की कीमतों में भले ही 12% से ज्यादा की गिरावट आई हो परंतु पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशको को 400 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. आसान भाषा में बात की जाए तो न्यूनतम निवेशकों को फायदा ही मिला है. इस कंपनी का इतिहास काफी रोचक है.

इसकी शुरुआत साल 1907 मे एक सोडा कंपनी के रूप में हुई थी. उस समय कंपनी के संस्थापक वाडीलाल गांधी पारंपरिक कोठी पद्धति का उपयोग करके आइसक्रीम बनाया करते थे. इसके बाद उनके बेटे रणछोड़ लाल ने आगे इस काम को बढ़ाया और हाथ से चलने वाली मशीन के साथ काम शुरू किया. 1926 में इन्होंने अपना पहला आउटलेट शुरू किया था.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.