शेयर बाजार में कब आ रहा NSE का 20 हजार करोड़ का IPO, यहां जानें कम्पलीट डिटेल

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका इन्वेस्टर पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. NSE भी सेबी के पास अपने आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने की तैयारी में है. यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होने वाला है यानी कि कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा.

IPO

जल्द खत्म होगा इन्वेस्टर्स का इंतजार

खबरें सामने आ रही है कि इस आईपीओ के जरिए 20000 करोड़ से ज्यादा रुपए इकट्ठा किए जाएंगे. सारा फंड मौजूदा शेयरधारको को दिया जाएगा. अगर आप अभी एनएसई के अनलिस्टेड शेयर खरीदते हैं, तो आप इस आईपीओ में सेल करने वालों में शामिल नहीं होंगे. केवल वही पुराने शेयर धारक सेल कर पाएंगे जिनके पास जून 2025 से पहले के शेयर्स है.

सेबी के नियमों में दी गई जानकारी के अनुसार केवल वही शेयरधारक आईपीओ में शेयर सेल कर पाएंगे जिनके पास जून 2025 से लगातार पूरी तरह भुगतान वाले शेयर्स मौजूद है. इसका मतलब यह है साफ हुआ कि अगर आप भी NSE के अनलिस्टेड शेयर खरीदने हैं तो आप इस आईपीओ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

यह भी पढ़े -  सोने और चांदी ने बढ़ाई ग्राहकों की चिंता, अचानक कीमतों में आई इतनी तेजी

इस प्रकार उठा पाएंगे बेनिफिट

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. पात्र शेयहोल्डर्स को OFS में भाग लेने के लिए 27 अप्रैल 2026 तक अपनी एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट जमा करवाना होगा, जो शेरधारक समय पर भुगतान नहीं करेंगे. वह आईपीओ में शेयर सेल नहीं कर पाएंगे.

पिछले महीने एनएसई ने इस आईपीओ के लिए 20 बैंकों को भी सेलेक्ट किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इससे पहले आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 18 बैंकों के साथ रिकॉर्ड बनाया था.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.