बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही दिग्गज कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशको को अंतिम डिविडेंड का लाभ देने वाली है. हम माईनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रही है. कंपनी की तरफ से साल 2025- 26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है, जिससे इन्वेस्टर्स भी काफी खुश दिखाई दे रहे है.
यह कंपनी देगी निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड
जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने 23 मार्च 2026 को एक जरूरी बैठक की थी. इस बैठक में 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने का फैसला लिया गया है. इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड का ऐलान भी कर दिया गया है जो 28 मार्च 2026 रहने वाली है. इस तारीख पर जिन भी शेयर धारको का नाम कंपनी की रिकॉर्ड बुक में दर्ज पाया गया उन सभी को डिविडेंड का लाभ मिलने वाला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
हो चुका रिकॉर्ड डेट का ऐलान
कंपनी की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि डिविडेंड का पेमेंट रेगुलेटरी समय सीमा के अंदर ही किया जाएगा. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कंपनी की तरफ से यह ऐलान उस समय किया गया है, जब इन्वेस्टर इस कंपनी के शेयर्स में काफी इच्छुक दिखाई दे रहे हैं. सोमवार को इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी का स्टॉक NSE पर 3.92% यानी कि 26.35 टूटकर 645.85 पर कारोबार कर रहा था.
शानदार रहा कंपनी के लिए यह वित्तीय साल
जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से कुल 4300 करोड रुपए के डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा, जो निवेशको के लिए एक शानदार रिटर्न माना जा रहा है. दिसंबर तिमाही के नतीजे के बारे में बातचीत की जाए तो कंपनी ने शानदार नतीजे दिए. कंपनी की कुल आय बढ़कर भी 45,899 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही के 38,526 करोड़ से 19% ज्यादा है.
जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी का मुनाफा भी काफी बढ़ा और 7,807 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल 4,876 करोड़ था, यानी करीब 60% की बढ़त देखने को मिली है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
