शेयर मार्केट में इस डिफेंस स्टॉक ने मचाया तहलका, निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसने पिछले 5- 6 सालों में अपने निवेशको को मालामाल कर दिया है. अधिकतर इन्वेस्टर्स को ऐसी ही कंपनी के तलाश होती है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम जैन टेक्नोलॉजी के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

share

शेयर मार्केट के इन्वेस्टर्स हुए मालामाल

आज से करीब 6 साल पहले मार्च 2020 में इस कंपनी के शेयर्स की कीमतें मात्र 25 रुपये के आसपास व्यापार कर रहे थे. आज NSE पर इसकी कीमत 1776 के आसपास व्यापार कर रही है. अगर आपने 6 साल पहले इस कंपनी में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किया होता तो आज आपके 1 लाख 70 लाख रुपए में कन्वर्ट हो गए होते. थोड़े ही समय में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

आज के दिन भले ही इस डिफेंस स्टॉक में थोड़ी कमी देखने को मिली है, परंतु पिछले 5 दिनों में 12% से ज्यादा की बढ़ोतरी भी देखने को मिली है. 1 महीने में इस एंटी ड्रोन बनाने वाली कंपनी के शेयर की कीमत 27% तक बढ़ चुकी है.

यह भी पढ़े -  अचानक सस्ता हुआ सोना, खरीदने का सही मौका; देखें 23 अप्रैल के रेट

कंपनी को मिला नया लाइसेंस

पिछले 5 सालों में इस कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को 2220% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 1 अप्रैल 2015 से अब तक इसमें 3000% तक का छप्पर पार का रिटर्न दिया है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें.

17 अप्रैल को कंपनी की तरफ से जानकारी शेयर की गई थी उसे भारत सरकार से आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत हथियार बनाने का लाइसेंस मिल गया है. कंपनी अब 12.7mm, 23mm, 30mm और 40mm कैलिबर के तोप भी बना पाएंगी. ये हथियार एयर डिफेंस, नौसेना अभियानों और एंटी ड्रोन सिस्टम में बेहद कारगर हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.