12वीं के बाद IIT में ऐसे कर सकते हैं सीधा प्रवेश, जईई का झंझट खत्म

नई दिल्ली | देश के टॉप IIT में एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र JEE परीक्षा में शामिल होते है. इसके बाद भी 5 से 10 प्रतिशत छात्रों को ही IIT में प्रवेश मिलता है. ऐसे में अगर कहा जाए कि अब छात्र बिना जेईई के आईआईटी में प्रवेश ले सकते हैं. कुछ ऐसे कोर्स हैं जिनमें 12वीं के बाद सीधे एडमिशन लिया जा सकता है. इस कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई स्कोर की आवश्यकता नहीं है. ये कोर्स ग्रेजुएशन लेवल पर ऑफर किए जाते हैं. इसमें IIT मद्रास और IIT बॉम्बे जैसे संस्थान शामिल हैं.

College Students

IIT मद्रास में बीएससी कोर्स

इस कोर्स की घोषणा IIT मद्रास द्वारा 1 अगस्त 2022 को की गई थी. संस्थान से इस कोर्स के साथ छात्रों को प्रसिद्ध कंपनियों या शोध संस्थानों में प्रशिक्षण करने का मौका मिलेगा. इस कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट onlinedegree.iitm.ac.in पर जाना होगा.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास 11वीं और 12वीं के छात्रों और पेशेवर कर्मचारियों के लिए डेटा साइंस में बीएससी की पेशकश कर रहा है. वे छात्र जिन्होंने मई 2022 तक 11वीं कक्षा पूरी कर ली है या वर्तमान में 12वीं कक्षा में हैं, वे क्वालिफायर प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर वे प्रक्रिया पूरी करते हैं तो 12वीं पास करने के बाद कोर्स शुरू कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

आईआईटी ओलंपियाड कोर्स

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले छात्र जेईई एडवांस को क्रैक किए बिना सीधे आईआईटी में प्रवेश ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IIT उन छात्रों को प्रवेश देता है जिन्होंने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ओलंपियाड में भाग लिया है. इस बीच, 2018 में, आईआईटी-बॉम्बे ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लिए बीएससी पाठ्यक्रम की पेशकश की.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.