अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन का परिणाम जारी; 28 फरवरी को करना होगा रिपोर्ट

चरखी दादरी | पिछले साल 4 से 16 दिसंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया था. फिलहाल, इन पदों के लिए हुई सामान्य प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट जारी हो चुके हैं. इनके लिए भर्ती रैली राव तुलाराम स्टेडियम में 4 से 16 दिसंबर तक आयोजित हुई थीं. योग्यता सूची में अधिकतम उम्मीदवारों के साथ सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी ने पूरे हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

Results

हरियाणा के 4 जिलों के लिए जिम्मेदार

सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी में चयन योग्यता में अग्निवीर जनरल ड्यूटी के 651 उम्मीदवार, अग्निवीर टेक्निकल के 57 उम्मीदवार हैं. अग्निवीर ट्रेड्समैन के 18 उम्मीदवार हैं. इसके साथ ही, अग्निवीर जीडी (महिला सैन्य पुलिस) 1 उम्मीदवार और हवलदार एसवीवाई ऑटो काटों 05 उम्मीदवरों कों भी चयनित किया गया है. सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी हरियाणा के 4 जिलों यानी चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लिए जिम्मेदार है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

28 फरवरी को करना होगा रिपोर्ट

सभी सफल उम्मीदवार 28 फरवरी 2024 से ट्रेनिंग के लिए संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों को भेजने के लिए सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे. साथ ही, एक अति आवश्यक सूचना पैराशूट (SF) के लिए वालंटियर जाने वाले अग्निवीर को तत्काल सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी में रिपोर्ट करेंगे. पैराशूट के लिए वालंटियर जाने वाले अग्निवीर उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट भी देना होगा, जिसका आयोजन अम्बाला कैंट में किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.