केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी भर्तियों के लिए होगा एक पोर्टल; समय और एनर्जी की होगी बचत

नई दिल्ली | जो भी युवा सरकारी नौकरी (Govt Job) हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार ने एक बड़ी पहल की है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को ऐलान किया है कि केंद्र सरकार सभी सरकारी भर्तियों के लिए एकीकृत नौकरी आवेदन पोर्टल तैयार करने पर काम कर रही है. इस पहल का लक्ष्य नौकरी ढूंढने वालों पर बोझ कम करना और उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर आवेदन करने की सुविधा देना है.

Exam Jobs

तकनीकी इनोवेशन के लिए सरकार प्रतिबद्ध

इस नई पहल से उनका समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंत्री जितेंद्र सिंह ने की. इस मीटिंग के दौरान ही यह फैसला लिया गया है. मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी इनोवेशन्स को अपनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

सिंगल जॉब एप्लीकेशन पोर्टल

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘सिंगल जॉब एप्लीकेशन पोर्टल’ को जल्द से जल्द विकसित किया जाए, ताकि उम्मीदवारों को अलग- अलग प्लेटफार्मों पर आवेदन न करना पड़े. मीटिंग के बाद बातचीत में उन्होंने बताया कि इस योजना पर पहले ही काम शुरू हो चुका है. इसे निर्धारित समय- सीमा के अंदर पूरा करने का टारगेट सेट किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, मानेसर एलिवेटेड निर्माण से बदला रूट

भर्ती प्रक्रिया के समय को घटाया

मंत्री ने भर्ती परीक्षाओं को हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में करने की पहल कों भी सराहा है. उन्होंने यह भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया के समय, जो पहले औसतन 15 महीने था, उसे घटाकर 8 महीने कर दिया गया है. आने वाले समय में इसे और ज्यादा संक्षिप्त और प्रभावी बनाने की प्लानिंग की जा रही है. मंत्री ने कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए स्टैण्डर्ड दिशानिर्देश विकसित करने पर ध्यान खींचा ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबर मौके मिले.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.