CBSE की 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट की परीक्षा इस दिन से शुरू, देखें शेड्यूल

चंडीगढ़, CBSE Update | कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के लिए जो बच्चे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है. सीबीएसई बोर्ड के तहत जिन बच्चों की कंपार्टमेंट आई थी उनकी परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने अब शेड्यूल जारी कर दिया है. साथ ही दिन भी बता दिया है कि किस दिन यह परीक्षा होगी.

CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जो छात्र इस बार कंपार्टमेंट परीक्षा देने जा रहे हैं वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा का टाइम-टेबल देख सकते हैं.

इस दिन होगी 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से 29 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी. वहीं, कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त 2022 को होगी. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. हालांकि, छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अलग से 15 मिनट का समय दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

परीक्षा केंद्र पर इन चीजों को ले जाना है जरूरी

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के दौरान छात्रों को कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. वहीं, सीबीएसई द्वारा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मास्क और हैंड सैनिटाइजर लाना अनिवार्य है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें.

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं में इतने प्रतिशत छात्र पास हुए

आपको बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 22 जुलाई 2022 को जारी किया गया था. 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71% रहा, जबकि 10वीं कक्षा में कुल 94.40 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.