CBSE ने जारी किया कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम, 8वें स्थान पर रहा हरियाणा

नई दिल्ली | केन्द्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. हरियाणा रीजन में 91.17% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इन परसेंटेज के साथ देशभर में हरियाणा को आठवां स्थान हासिल हुआ है. कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम CBSE की चार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है.

CBSE

यहां पर देखें रिजल्ट

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in
  • umang.gov.in या UMANG App

कैसे देखें रिजल्ट

  • CBSE बोर्ड की ऊपर बताई गई किसी एक साइट पर विजिट करें.
  • सीबीएसई रिजल्ट लिंक खुलते ही CBSE Class XII Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
  • यहीं से आप अपनी 10वीं 12वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.
  • जब तक स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट हार्ड कॉपी फॉर्मेट में नहीं मिलती है, तब तक मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी ही हर जगह इस्तेमाल होती है.

लड़कियों ने बाजी मारी

CBSE कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 88.39 प्रतिशत रहा. पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई है. इस बार लड़कियों ने लड़कों से 5.94 प्रतिशत से ज़्यादा अंकों से बाजी मारी है. इस बार 16,92,794 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें से 14,96,307 स्टूडेंट्स को सफलता मिली है. ऐसे छात्र जो 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं उनको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. अगले महीने कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर वे इसी साल परीक्षा पास कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  KCC लोन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 15 दिन में मिलेगा फसली ऋण

जोन के हिसाब से परीक्षा परिणाम

  • विजयवाड़ा: 99.60
  • त्रिवेंद्रम: 99.32
  • चेन्नई: 97.39
  • बेंगलुरु: 95.95
  • दिल्ली पश्चिम: 95.37
  • दिल्ली पूर्व: 95.06
  • चंडीगढ़ 91.61
  • पंचकूला: 91.17
  • पुणे: 90.93
  • अजमेर: 90.40
  • भुवनेश्वर: 83.64
  • गुवाहाटी: 83.62
  • देहरादून: 83.45
  • पटना: 82.86
  • भोपाल: 82.46
  • नोएडा 81.29
  • प्रयागराज 79.53
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.