2026 में दो बार होंगी CBSE 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, पहली परीक्षा में फेल तो दूसरी में मिलेगा मौका

नई दिल्ली | आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से CBSE कक्षा- 10 की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करेगा. 2026 में 17 फरवरी से 6 मार्च के बीच पहली बार परीक्षा होगी और 5 मई से 20 मई के बीच दूसरी बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षाएं सिर्फ एक बार ही होंगी.

CBSE

डिजिलॉकर में उपलब्ध होगा रिजल्ट

पहले चरण में हुई परीक्षा के नतीजे 20 अप्रैल तक और दूसरे चरण के परिणाम 30 जून को घोषित किये जायेंगे. बोर्ड ने ड्राफ्ट जारी करके 9 मार्च तक छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों से इस पर सुझाव भेजनें की मांग की है. पहले चरण के बाद छात्रों को पासिंग डॉक्यूमेंट जारी नहीं होगा, बल्कि रिजल्ट डिजिलॉकर में उपलब्ध रहेंगे.

छात्रों के पास होगा दोनों परीक्षाएं देने का ऑप्शन

अगर छात्र दूसरे चरण की परीक्षा नहीं देना चाहता, तो डिजिलॉकर में उपलब्ध परफॉर्मेंस के आधार पर 11वीं में एडमिशन ले सकेगा. दूसरे चरण के नतीजे घोषित होने के बाद सभी छात्रों को पासिंग डॉक्यूमेंट मिलेगा. दूसरे चरण के बाद जारी होने वाले पासिंग डॉक्यूमेंट यानी मार्कशीट कम पासिंग सर्टिफिकेट में दोनों परीक्षाओं में से जो बेहतर अंक और ग्रेड होंगे, वें शामिल होंगे. छात्रों के पास दोनों परीक्षाएं देने का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

छात्रों को लिस्ट ऑफ चॉइस भरने के बाद पहली बार की बोर्ड परीक्षा के लिए विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी. दूसरी बार की परीक्षा के लिए छात्र तभी विषय बदल सकेंगे, जब वे पहली बार की परीक्षा के दौरान उन विषयों के पेपर में अनुपस्थित रहें होंगे.

5 विषयों में पास होने पर छात्र होगा पास घोषित

मेरिट सर्टिफिकेट दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा. जो छात्र पांच विषयों में पास होंगे, उन्हें पास घोषित किया जाएगा. जो किसी एक या सभी विषयों में फेल होंगे, तो उन्हें इंप्रूवमेंट श्रेणी में दूसरी बार की परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा. दोनों बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को एक ही सेंटर आबंटित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.