नई दिल्ली | केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) को लेकर नया नोटिस जारी किया गया है जो भी उम्मीदवार केंद्र में शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें यह परीक्षा पास करनी होगी. परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को होने जा रहा है. बोर्ड की तरफ से 25 नवंबर 2025 को भी एक नोटिस जारी किया गया था जिसके जरिए यह सूचना दी गई थी कि CTET परीक्षा का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा.
हरियाणा CTET परीक्षा
परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हुए तथा उम्मीदवारों से भारी संख्या में मिले आवेदनों को देखते हुए अब सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 (शनिवार और रविवार) को आयोजित करवाई जाएगी. अब यह परीक्षा दो दिन होगी. पूरे देश के 140 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभर से उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. अगर परीक्षा के कार्यक्रम की बात करें तो CTET paper 2, 7 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा.
इस प्रकार रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा का समय सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा वहीं परीक्षा की अवधि ढाई घंटे रहेगी. CTET Paper 1 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 तक होगा. 8 फरवरी को CTET Paper 2 सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा व CTET Paper 1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 तक आयोजित होगा. सभी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय मिलेगा.
परीक्षा शुरू होने के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और टाइम टेबल ध्यान से देख लें. सभी उम्मीदवार दिए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में उपस्थित हो. उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से काफी पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो. एक बार परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी. परीक्षा शहर/ केंद्र और परीक्षा तिथि में बदलाव के लिए किसी भी उम्मीदवार का किसी भी परिस्थिति में अनुरोध स्वीकार नहीं होगा.
