CBSE स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, पहली परीक्षा न देने पर मिलेगा दूसरी परीक्षा में बैठने का अवसर

भिवानी | केंद्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10 वीं की पहली परीक्षा 17 फरवरी से शुरू कराई जा रही है, जिसमें 27 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे. फरवरी में होने वाले पहली परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल महीने के अंत तक जारी होगा. इसके बाद, 10वीं की ही दूसरी परीक्षा लगभग 15 मई से शुरू होगी. इसका रिजल्ट जून महीने में जारी किया जाएगा. पहली परीक्षा के समाप्त होते ही दूसरी परीक्षा के लिए एलओसी पोर्टल खोल दिया जाएगा.

CBSE

सभी विद्यार्थियों के लिए प्रथम परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा. यदि किसी कारणवश कोई विद्यार्थी पहली परीक्षा नहीं दे पाता या उसके अंक अच्छे नहीं आते, तो उन्हें दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा.

दोनों परिक्षाओं के बाद ही जारी होगी अंकतालिका

जिला भिवानी की सिटी- कॉऑडिनेटर कमला गुरेजा ने बताया है कि अंक तालिका दोनों परिक्षाओं के खत्म होने के बाद ही प्रदान की जाएगी. कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी डिजिलॉकर की अंक तालिका का प्रयोग कर सकते है, जिसके लिए किसी तरह की प्रमाण की कोई आवश्यकता नहीं होगी.

उन्होंने बताया कि परिक्षाओं में शामिल होने के लिए 10वीं कक्षा में 75% हाजिरी अनिवार्य होगी. उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने, अंक वेरिफिकेशन और पुर्नमूल्यांकन जैसी सुविधाए दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद ही उपलब्ध होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा के विषय में समस्त जानकारी CBSE की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

पूरे पाठ्यक्रम पर होगी आधारित

CBSE सिटी कॉऑडिनेटर कमला गुरेजा ने यह स्पष्ट रूप से बताया है कि दूसरी परीक्षा के लिए विद्यार्थी गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में से केवल 2 मुख्य विषयों तथा अंग्रेजी व हिंदी यानि पहली दो भाषाओं में से किसी एक भाषा की ही परीक्षा दुबारा से दे पाएंगे. अतिरिक्त विषय, स्किल आधारित विषय तथा तीसरी भाषा के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा मान्य नहीं होगी.

यदि कोई विद्यार्थी पहली बोर्ड परीक्षा में एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में आता है यानि कि वह तीन या अधिक विषयों में फेल रहता है, तो ऐसा विद्यार्थी दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है. उसे 10 वीं कक्षा की परीक्षा अगले साल देनी होगी. दोनों ही परीक्षाएं पूरे सेलेब्स पर आधारित होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.