कल घोषित होगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट, यहां समझें कैसे चेक करे रिजल्ट

नई दिल्ली, CBSE Board Results 2023 | केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो रहे सीबीएसई बोर्ड के नोटिफिकेशन में दावा किया गया है कि 10वीं- 12वीं का रिजल्ट 11 मई 2023 को आएगा. बोर्ड के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह नोटिफिकेशन फर्जी है. बोर्ड ने कहा है कि अब छात्रों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए.

CBSE

38 लाख छात्र कर रहे इंतजार

जब से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं खत्म हुई हैं तब से परीक्षा में शामिल होने वाले 38 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. अब इस नोटिफिकेशन के सामने आने के बाद छात्रों में संशय की स्थिति पैदा हो गई है. अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे 2023 कल ही घोषित किए जा सकते हैं. कई छात्रों का कहना है कि पहले भी देखा गया है कि सीबीएसई की घोषणा से पहले ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट डेट से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे. छात्र अपना रिजल्ट digilocker.gov.in और UMANG ऐप पर भी देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से लॉगइन करना होगा. रिजल्ट से जुड़ी किसी भी ताजा अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.