हरियाणा में काउंटिंग के लिए बनाए गए 90 सेंटर, एजेंटों को इस प्रकार मिलेगी एंट्री; पढ़ें पूरी डिटेल

चंडीगढ़ | देशभर में लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के लिए कल यानि 4 जून को वोटों की गिनती होगी. वहीं, हरियाणा की बात करें तो यहां सभी 10 लोकसभा सीटों की काउंटिंग के लिए विधानसभा वाइज 90 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जबकि करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए अलग से काउंटिंग सेंटर बनाया गया है.

Eelection Result Counting

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) द्वारा वोटों की गिनती की मॉनिटरिंग के लिए सभी काउंटिंग सेंटरों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. जबकि इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ETPBS) व पोस्टल बैलट की काउंटिंग के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर (RO) नियुक्त किया गया है.

इनकी गिनती के लिए हर 10 स्कैनर पर एक असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, हर काउंटिंग टेबल पर अलग से ARO की तैनाती की गई है. वहीं, इस बार पुलिस वेरिफिकेशन कराने वाले पार्टियों के एजेंटों को ही काउंटिंग हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.

लाइव दिखेगा रिजल्ट

हरियाणा के चीफ इलेक्शन आफिसर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि काउंटिंग की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी काउंटिंग सेंटरों पर हाई क्वालिटी वाली 100 मेगा बाइट प्रति सेकेंड (MBPS) की कम से कम 2 लीज लाइन इंटरनेट व्यवस्था होनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, स्थायी पता बदलने के नियम हुए साफ

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10 लोकसभा क्षेत्रों तथा करनाल विधानसभा (21) उपचुनाव के लिए 44 स्थानों पर काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. इन सेंटरों में ETPBS व पोस्टल बैलट स्कैनिंग के लिए 237 स्कैनिंग टेबल लगाई जाएगी और एक टेबल पर 500 पोस्टल बैलट की गिनती होगी.

EVM- पोस्टल बैलट की फोटो लेने पर रोक

हरियाणा में काउंटिंग सेंटर का पूरा कंट्रोल ARO के पास रहेगा और उनकी अनुमति के बिना किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को काउंटिंग सेंटर में एंट्री की इजाजत नहीं होगी. EVM व पोस्टल बैलट की गिनती की फोटो खींचने पर प्रतिबंध रहेगा. स्ट्रॉन्ग रूम से जब ईवीएम मशीन मतगणना हॉल में ले जाई जाती है तो उसकी वीडियोग्राफी करवाई जाए और स्ट्रॉन्ग रूम से हॉल तक पूरी तरह बैरिकेडिंग होगी. लोकसभा प्रत्याशी को भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए और उसका चुनाव एजेंट या वे स्वयं इस प्रक्रिया को देख सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.