चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए जारी की गाइडलाइन, पंचकूला में किया गया हवन; पढ़े अपडेट

चंडीगढ़ | पूरे देश में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. चंडीगढ़ में भी तैयारियां की जा रही हैं. भारत की जीत के लिए आज पंचकूला में हवन किया गया. वहीं, मैच को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है. दरअसल, शहर में कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाने की भी तैयारी चल रही है.

World Cup Cricket Match

बड़ी स्क्रीन लगाने की होड़

चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले के बाद बड़ी स्क्रीन लगाने की इजाजत लेने की होड़ मच गई है. कई लोगों ने नगर निगम में अनुमति के लिए आवेदन किया है. इसमें नगर निगम की ओर से कुछ अनुमति दी गयी है. इस बार फाइनल मैच दिखाने के लिए चंडीगढ़ क्लब में 200 फीट की एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी. सेक्टर- 17, सेक्टर- 22, सेक्टर- 41, कृष्णा मार्केट और मनीमाजरा में भी बड़ी स्क्रीन लगाने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 4 HCS अफसरों के तबादले; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

जमकर किया जा रहा फैसले का विरोध

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले का कड़ा विरोध किया जा रहा है. एक यूजर मे लिखा है कि वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद जश्न मनाने पर चंडीगढ़ प्रशासन ने इतनी पाबंदियां लगा दी हैं कि समझ नहीं आ रहा कि वह भारत में रह रहे हैं या पाकिस्तान में. बिल्कुल गलत फैसला है.

इसी तरह एक अन्य यूजर रवि रावत ने लिखा है कि चंडीगढ़ पुलिस के इस फैसले का विरोध किया जाना चाहिए. अगर भारत क्रिकेट मैच जीत गया तो भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगेंगे. हम अपने देश की क्रिकेट टीम की जीत का जश्न अपने ही देश में क्यों नहीं मना सकते. प्रशासन को तुरंत यह फैसला वापस लेना चाहिए. आदेश बिल्कुल गलत हैं. जिस वजह से चौतरफा विरोध किया जा रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.