हरियाणा में एक और सड़क मार्ग बनेगा फोरलेन, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी; इन गांवों को पहुंचेगा फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने 616.01 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से पलवल, नूह और गुरुग्राम में होडल-नूह-पटौदी-पटौदा मार्ग को होडल- नूह- तावडू- बिलासपुर मार्ग से फोरलेन बनाने को स्वीकृति प्रदान की है. यह निर्णय चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Singh) की अध्यक्षता में आयोजित स्थायी वित्त समिति- सी की बैठक में लिया गया है.

Four Lane Highway

कई हाइवे से कनेक्टिविटी होगी आसान

इस बैठक में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मंत्री रणबीर गंगवा सहित वित्त विभाग, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), ऊर्जा विभाग और हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे. उक्त परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा का हिस्सा है. जिसका उद्देश्य होडल- नूह- पटौदी- पटौदा सड़क पर माल और यात्री दोनों की आवाजाही की दक्षता बढ़ाना है.

इस परियोजना से 4 प्रमुख राष्ट्रीय राजमागोंः (NH- 19), दिल्ली- मथुरा- आगरा दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे (NE- 4), गुरुग्राम- नूह- राजस्थान (NH- 248A) और दिल्ली- जयपुर (NH- 48) पर कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा. प्रस्तावित उन्नयन से इस मार्ग पर स्थित कई गांवों को भी फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इन गांवों को पहुंचेगा फायदा

इनमें बिलासपुर, पचरेरी, अडवर, बावला, बजालाका, बिवान, छारोड़ा, फतेहपुर, गोवारका, गुढी, हुसैन्सुर, जयसिंहपुर, झामुवास, कालिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतिवाका, सिलखो, सोख, तेजपुर, बजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजार, सीदहद, उत्तावर, नूंह, होडल, तावडू नूंह और पलवल शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.