हरियाणा सरकार इन महिलाओं को करेगी सम्मानित, 18 अक्टूबर तक करे आवेदन

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी. बता दें कि सरकार की ओर से महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा. इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 18 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए है. जिन महिलाओं ने अपनी फील्ड में उत्कृष्ट कार्य किया है वह आवेदन कर सकती है.

haryana cm press conference

इन पुरस्कारों से महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

बता दें कि महिलाओं को दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत डेढ़ लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत ₹1लाख रूपये, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र,लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के तहत ₹51000 , एएनएम नर्स, महिला एमपीएचडब्ल्यू के तहत ₹21000 व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत ₹21000 व प्रशस्ति पत्र, आदि अन्य पुरस्कारों से महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि डीसी कैप्टन मनोज कुमार के अनुसार संपूर्ण बायोडाटा के साथ महिलाओं की ओर से किए गए योगदान के विस्तृत जानकारी के साथ 18 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन भेजे जा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.