हरियाणा सहित 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा आज, ECI ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस; CM ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा सहित 4 राज्यों में आज विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Chunav) की तारीखें घोषित हो सकती है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा. वहीं, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का पता चलते ही सूबे की नायब सैनी सरकार सतर्क हो गई है.

Election

कैबिनेट मीटिंग का समय बदला

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का पता चलते ही हरियाणा सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के समय में फिर से बदलाव किया है. प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 17 अगस्त को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी, लेकिन अब यह बैठक आज सुबह 9 बजे होगी.

यह भी पढ़े -  पेंशन पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, पूर्व सेवा को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज

बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग की टीम ने हरियाणा का दो दिवसीय दौरा किया था, जिसमें अधिकारियों को संकेत दे दिया गया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.