हरियाणा के CM सैनी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, किसानों को बोनस; आढ़तियों के कमीशन समेत किए ये बड़े ऐलान

चंडीगढ़ | श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने ताबड़तोड़ घोषणाओं की झड़ी लगा दी. उन्होंने प्रदेश के 2,62,000 किसानों के बैंक खातों में 300 करोड रुपए की बोनस राशि जारी कर दी है. वहीं, तीसरी किस्त भी जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी.

Nayab Singh Saini

आढ़तियों का बढ़ा कमीशन

मुख्यमंत्री सैनी द्वारा आढ़तियों के कमिशन को बढ़ाए जाने का भी ऐलान किया गया. सरकार द्वारा आढ़तियों के कमिशन को ₹46 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 55 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को 40 लाख मृदा सेहत कार्ड वितरित किए गए, इसकी सहायता से किसान अपने मोबाइल फोन पर ही व्हाट्सएप के जरिए सभी जरूरी जानकारियों को प्राप्त कर पाएंगे.

मुख्यमंत्री द्वारा विवादों से समाधान योजना 2024 (VSSS- 2024) की शुरुआत की गई. इसके तहत, एनहैंसमेंट से जुड़े मामलों का समाधान किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि 15 नवंबर से अगले 6 महीने तक इस योजना से 7000 से भी ज्यादा प्लॉट धारकों को लगभग 550 करोड रुपए की राहत मिल पाएगी.

धान और बाजरे की MSP पर हो रही खरीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि चालू खरीफ सीजन में सरकार द्वारा धान और बाजरे की खरीद MSP पर की जा रही है. अब तक मंडियों में आए लगभग 52 लाख मीट्रिक टन धान में से 51 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है, बाकी बचा धान भी 15 नवंबर तक खरीद लिया जाएगा. अभी तक 23,776 किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती योजना के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया गया है, इनमें से 9,910 किसानों की वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts