हरियाणा में BPL परिवारों के लिए खुशखबरी, इस पोर्टल के जरिए अब गरीबों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर सरकार गरीबों के उत्थान के लिए लगातार अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है. अब इसी कड़ी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रदेशभर के गरीबों के निशुल्क इलाज के लिए पोर्टल लॉन्च किया है. इस अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को दी जा रही सभी कल्याणकारी सेवाओं विशेष तौर पर चिकित्सा संबंधी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

haryana cm

सीएम मनोहर लाल ने पोर्टल लॉन्च के मौके पर कहा कि पहले गरीबों के लिए सुपर स्पेशलिटी निजी अस्पतालों से अच्छा उपचार हासिल करना संभव नहीं था लेकिन अब प्रदेश सरकार के प्रयासों से निजी अस्पतालों में इलाज करवाना संभव हो पाया है. मुख्यमंत्री ने प्राइवेट अस्पतालों में गरीबों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए शुक्रवार को इस पोर्टल को लांच किया.

इन निजी अस्पतालों में अब बीपीएल परिवारों या हरियाणा सरकार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से संबंधित मरीजों को इलाज की सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध होगी और इस पोर्टल के माध्यम से इसका रीयल टाइम डाटा रिकार्ड भी रखेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा जिन प्राइवेट अस्पतालों को विभिन्न शहरी क्षेत्रों में जमीन आवंटित की गई है,उन प्राइवेट अस्पतालों में इस पोर्टल के जरिए गरीबों को रियायती दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा सेवा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अस्पतालों के उच्च अधिकारियों को वास्तविक डाटा का रिकॉर्ड रखने तथा बिल व अन्य सहायक दस्तावेजों के साथ सभी आवश्यक विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गरीबों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान हों, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.