हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख आई सामने, CM ने राज्यपाल को लिखा था पत्र

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा. सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने इसे लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा था. विधानसभा सचिव की ओर से सभी विधायकों को विधानसभा सत्र की जानकारी दे दी गई है.

Vidhansabha CM

हालांकि, सोमवार को पंचकूला में पुस्तक मेले के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया था कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि लोकसभा सत्र से पहले- पहले हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जाएगा.

CM ने दी जानकारी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पहले आयोजित हुएं विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में विधायकों की शपथ ग्रहण तथा स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुनाव हो चुका है. अब विधिवत रूप से विधानसभा का नियमित सत्र बुलाया जाएगा. इसमें सभी विधायकों को अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र की बात रखने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.