CM मनोहर लाल का बड़ा बयान- ड्रोन इमेजिंग एंड इन्फॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड का हुआ गठन

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है और इसी बीच उन्होंने एक नई घोषणा की है. 

haryana cm press conference

CM खट्टर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वे, गिरदावरी तथा इमेजिंग के कार्य को तत्परता से निपटाने के लिए ड्रोन इमेजिंग एण्ड इन्फोरमेशन सर्विस आफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) का गठन किया गया है.  गौरतलब है हरियाणा सरकार लगातार ऐसी ही योजनाएं ला रही है, ताकि प्रदेश की जनता को फायदा मिले. बता दें इस बीच CM खट्टर के खिलाफ़ हरियाणा में वायरल वीडियो को लेकर लोग गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत