हरियाणा के चुनावी नतीजों में हो सकता है हेर-फेर, 2 लोकसभा सीटों पर EVM की होगी जांच

चंडीगढ़ | लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद हरियाणा की दो लोकसभा सीटों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) चेकिंग को लेकर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीटों की ईवीएम की चेकिंग की अनुमति दे दी है.

Chunav

EVM में गड़बड़ी की आंशका

इन दोनों ही सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थीं. इन लोकसभा सीटों से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी चुनाव हार गए थे. चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा और महेन्द्र प्रताप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ईवीएम में गड़बड़ी होने की आशंका जाहिर की थी. जिसके बाद आयोग ने इन दोनों लोकसभा क्षेत्र की ईवीएम की जांच की अनुमति प्रदान कर दी है.

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव, 2024 में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें हरियाणा की फरीदाबाद और करनाल लोकसभा सीट के नाम भी शामिल हैं. इनमें EVM की मैमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

पहली बार ऐसा हो रहा

यह पहली बार है कि केन्द्रीय चुनाव आयोग ने EVM चेक कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की है. 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन जारी की गई थी. इसमें यह प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी दूसरे नंबर पर रहने वाला प्रत्याशी है, वह EVM चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है.

इसके लिए आयोग की ओर से एक EVM चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है. हालांकि, इसके लिए प्रत्याशी को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर ही आवदेन किया जाना जरूरी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.