HSSC: 7 और 8 अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा में मिलेगा फ्री बस सेवा का लाभ, एडमिट कार्ड दिखाकर कर पाएंगे यात्रा

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए मुख्य परीक्षा शुरू हो चुकी है. ग्रुप नंबर 1 और 2 की परीक्षा 7 और 8 अगस्त को होगी. जिन भी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है, उनके लिस्ट आयोग द्वारा पहले ही जारी कर दी गई है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उनके लिए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है.

Haryana Roadways Bus

परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सेवा

बता दे की सरकार की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि 7 और 8 अगस्त को पंचकूला में होने वाली परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होंगे, उन्हें मुफ्त परिवहन सुविधा का लाभ दिया जाएगा. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड दिखाकर यात्रा कर पाएंगे. ऐसे में जो भी उम्मीदवार कल और परसों परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें फ्री बस सुविधा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

नि:शुल्क परिवहन सुविधा का लाभ

हरियाणा राज्य परिवहन के सभी महाप्रबंधक को जारी निर्देश में कहा गया हैं कि दिनांक 07.08.2024 व 08.08.2024 को पंचकूला में होने वाली लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक दिन पूर्व तथा परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र के आधार पर नि:शुल्क परिवहन सुविधा व आवश्यकता अनुसार बसें उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.