हरियाणा के सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इन पालिकाओ को अब हर महीने मिलेगी प्रोत्साहन राशि

चंड़ीगढ़ | हरियाणा के सफाई कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि सफाई कर्मचारियों की अब सैलरी कुछ प्रतिशत बढ़ने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 50 स्थान पाने वाली पालिकाओं को हरियाणा सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जिससे सफाई कर्मचारियों को आर्थिक रूप से काफी लाभ मिलेगा.

SAFAI

1,000 रूपये प्रतिमाह मिलेगी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि

हरियाणा सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सफाई कर्मचारियों को उचित सम्मान दिया जाएगा. सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 50 में स्थान पाने वाली पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों को राशि दी जाएगी. सफाई कर्मचारियों को 1,000 रूपये प्रतिमाह की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!