हरियाणा की मंडियों में धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से जारी, इस तारीख तक मिलती रहेगी MSP

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. सूबे के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने खरीफ फसलों की सरकारी खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं. धान की सरकारी खरीद और उठान समय पर किया जा रहा है ताकि बिक्री के लिए मंडी में पहुंचने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.

Dhan Paddy Mandi

संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 15 नवंबर तक खरीफ फसलों की सरकारी खरीद जारी रहेगी. विभाग के प्रयासों से अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 95855 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है.

नमी का मानक तय

वहीं, चावल मिल मालिकों की हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसानों को फसल बिक्री के समय कोई परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर तक राज्य की विभिन्न मंडियों में कुल 375876 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है. विभाग द्वारा 17% तक की नमी वाली धान को ही खरीदने के निर्देश दिए हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस भर्ती पीएमटी में आधार से होगा उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, आधार को कर लें अनलॉक

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि किसानों को उनकी खरीदी गई फ़सल का समय पर भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है और अब तक क़रीब 9874 किसानो के बैंक खाते में 4.82 करोड़ रुपये सीधे भेज दिए गए हैं. फ़िलहाल उठान किये गए धान को एजेंसी के गोदामों, प्लिंथों और अन्य चुनिंदा स्थानों में स्टोर किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.